इराक़ के स्वंय सेवी बल ने एक बयान जारी करके बताया है कि उसकी यूनिट नंबर 44 ने दक्षिणी मौसिल के अहज़र क्षेत्र पर आतंकवादी संगठन दाइश के एक हमले को नाकाम बना दिया है जिसकी वजह से आतंकवादी उल्टे पैर भागने पर मजबूर हो गये।
इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में हालिया दिनों में आतंकवादी संगठन दाइश के हमले बढ़े हैं।
इराक़ी सूत्रों के अनुसार इस देश में जारी संकट से लाभ उठाते हुए आतंकवादियों ने अपने हमले तेज़ कर दिये हैं।
इराक़ के कई नगरों में प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग रोज़गार और अर्थ व्यवस्था की दशा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
इराक़ के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने हालिया दिनों में एक बयान जारी करके बताया है कि अमरीका और इस्राईल, इराकी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में फैले रोष का लाभ उठाते हुए पूरे देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
इराक़ के बसरा प्रान्त के पुलिस प्रमुख ने भी कहा है कि इस्राईल, सऊदी अरब और यूएई, इराक़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।